बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो : रविवार की सुबह मजदूरी करने जा रही मजदूर महिला की गंधजोड़ी के पास हाईवा ने सामने से टक्कर मार दी जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई घायल महिला को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है
मजदूर महिला के बारे में साथ में काम पर जा रही महिला सावित्री देवी ने बताया कि महिला चास के बाधा डीह पंचायत के धमनी गांव की रहने वाली है और वह लोग चिरा चास स्थित केके कॉलोनी में मजदूरी का काम करने जा रही थी कि अचानक सामने से एक हाईवा नियंत्रण खो बैठा और जोरदार टक्कर मार दी जिससे मजदूरी करने जा रही महिला चंपा देवी बुरी तरह से घायल हो गई
फिलहाल घायल महिला की बोकारो सदर अस्पताल में इलाज चल रही है जिस की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।