रामगोपाल जेना
चाईबासा: आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक जमशेदपुर कदमा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखान मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोल्हान चाईबासा के 5 नवयुवक शामिल हुए। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के हो समाज में अनिवार्य सुधार पर चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि हो समाज में सुधार के लिए मानकी-मुंडा व्यवस्था में अनिवार्य सुधार अविलंब जरुरी है। इस व्यवस्था में गुणात्मक जनतांत्रिकरण जरूरी है। क्योंकि यह अब तक वंश परंपरागत है और अधिकांश अनपढ़ और पियक्कड़ लोगों के हाथों कैद है। इसके लिए आदिवासी सेंगेल अभियान का हो समाज सुधार कोल्हान कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मझारी प्रखंड से प्रताप बीरुवा को अध्यक्ष एवं गुरुचरण बिरूवा को सचिव बनाया गया। वहीं मझगांव प्रखंड का उपाध्यक्ष वीरसिंह गागराई व महासचिव चरण चातर को बनाया गया। तांतनगर प्रखंड से नानू सामड को कोषाध्यक्ष बनाया गया।