खूंटी: खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आज हॉकी इंडिया के महासचिव ज्ञानेन्द्रो नियुथोन्जम पहुंचे। साथ में जिले के एसपी आशुतोष शेखर और हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और जिलाध्यक्ष अशोक भगत भी थे।
खूँटी के एस्ट्रोटर्फ मैदान में जिला हॉकी कमिटी द्वारा सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया गया। झारखण्ड सब जूनियर हॉकी की टीम हरियाणा में होने वाले हॉकी मैच में झारखण्ड की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। हरियाणा में होने वाले सब जूनियर हॉकी मैच की तैयारी खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जोर शोर से की जा रही है। जिले के एसपी ने जूनियर स्तरीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएँ देने की बात कही।
राष्ट्रीय महासचिव ज्ञानेन्द्रो नियुथोन्जम ने खिलाड़ियों से मुखातिब होकर उनके खेल और राज्य स्तरीय समिति की खेल व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। हॉकी कैम्प में शामिल जूनियर खिलाड़ियों ने अच्छे पौष्टिक खाना का अभाव बतलाया। इस विषय पर ज्ञानेन्द्रो नियुथोन्जम ने कहा कि यह राज्य स्तरीय मसला है। जब आपलोग राज्य की टीम से चयनित होकर राष्ट्रीय हॉकी टीम में पहुंचेंगे तब हॉकी इंडिया सारी सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही कहा कि राज्य स्तरीय समिति और स्थानीय प्रशासन मिलकर इसपर सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि खूंटी की हॉकी को बढ़ाने के लिए अभी वर्तमान में कोई राष्ट्रीय स्तर पर योजना नहीं है। राज्य स्तर की चयनित टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करेगी तो उन्हें आनेवाले समय मे राष्ट्रीय स्तर पर सुविधाएं दी जाएंगी। हॉकी कैम्प में
हॉकी खूंटी जिला के अध्य्क्ष अशोक भगत, उपाध्यक्ष अर्पणा हंस, सुशील तोपनो, महासचिव दशरथ महतो, ऊना देवी, परमानंद कुमार, नामजन मुरुम, जुनास मुंडू, मेलानी सांगा, सुरेंन बड़ाईक, विश्वासी कंडुलना, आदम होरो, भूषण स्वांसी, पीसी सोय समेत अन्य उपस्थित थे।