जामताड़ा : जामताड़ा नगर स्थित रिलायंस ट्रेंड के प्रांगण में हॉकी जामताड़ा एवं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के वार्षिक आम बैठक क्या गया। जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के वार्षिक आम बैठक जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय परशुराम के अध्यक्षता में संपन्न हुई वहीं हॉकी जामताड़ा की आम बैठक हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरि ओम जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम जामताड़ा जिला कुश्ती एसोसिएशन ने गत 1 वर्षों की गतिविधि को जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने प्रतिवेदन प्रस्तुति किए और जामताड़ा में किस तरह से कुश्ती खेल को बढ़ावा मिले इस पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का गहन विचार विमर्श किया गया और आने वाले समय में जामताड़ा जिला में कुश्ती खेल को बढ़ावा मिले और यहां के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए जामताड़ा और मीहीजाम मे आगामी दिनों में दो दंगल बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया एवं आगामी अप्रैल महीने में जामताड़ा जिला में संथाल परगना कुश्ती प्रीमियम लिंग का आयोजन कर जामताड़ा के कुश्ती खिलाड़ी एक मंच देने का कार्य जामताड़ा जिला कुश्ती संघ करेंगे कहीं हॉकी जामताड़ा के गत 1 वर्षों के प्रतिवेदन को हॉकी जामताड़ा के महासचिव नितेश सेन ने प्रस्तुत किए एवं उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों से आग्रह किया कि गत 1 वर्षों से कोविड-19 के कारण हॉकी के क्षेत्र में हम कुछ बेहतर कर नहीं पाए लेकिन आने वाले कुछ महीनों में जिला स्तर में एक सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कर जामताड़ा में हॉकी खेल के प्रचार प्रसार के लिए हम कृत संकल्पित है। और इससे संबंधित सभी पदाधिकारी व सदस्यों के बीच काफी मंथन हॉकी जामताड़ा के द्वारा किया गया। हॉकी जामताड़ा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनूप राय को हॉकी जामताड़ा के कार्यकारिणी अध्यक्ष चुने साथ ही माला पहनाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत के साथ उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिए । बैठक में मुख्य रूप से अरुप मित्रा, डॉ चंचल भंडारी, कामता सिंह, भूपेश गुप्ता, शिवलाल हांसदा, राजेश कु. तिवारी, इम्तियाज अंसारी, दीनबंधु सिंह, सूरज कु .पासवान, नवीन सिंह, मो.शाहबाज, राहुल सिंह ,परिणीता सिंह, अनीष रंजन,सुब्रोतो मिश्रा उपस्थित थे। आज के वार्षिक आम सभा बैठक में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में झारखंड जगुआर की जवान का वीरगति प्राप्त जवानों को श्रद्धा सुमन के साथ झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधु कांत पाठक के पिता श्री के देहांत पर उनको आत्मा के शांति लिए हॉकी जामताड़ा एवं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा को शांति प्राप्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीए।