खूंटी: होली का त्योहार अब सभी धर्म समुदायों के लिए भाईचारे का त्योहार बन गया है। होली का त्योहार आते ही कई संस्थानों में होली मिलन समारोह मनायी जाती है। तुपुदाना स्थित नुगा बेस्ट स्पाइन थेरेपी सेन्टर में थेरपी लेने आये सभी बड़े छोटे महिला पुरुष एक साथ होली के पूर्व होली मिलन समारोह में शामिल हुए और एक दूसरे को लाल गुलाबी अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलान समारोह में आये सभी महिला युवा एकसाथ होली के गीतों पर और नागपुरी गीतों पर जमकर थिरके। होली का त्योहार आते ही सबके चेहरे पर उत्साह और उमंग देखते ही बनता है। होली का त्योहार सबके दुख दर्द को भुलाकर अपनेपन का एहसास कराता है। होली मिलन समारोह में सभी एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर जमकर नाचते गाते उत्साहित नजर आए। होली में विभिन्न धर्मो का सम्मान करते हुए सभी लोगों ने जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए सूखी अबीर गुलाल से होली मिलन समारोह मनायी।
नुगा बेस्ट स्पाइन थेरपी सेन्टर तुपुदाना में मिथिलेश कुमार, अनु कुमारी, रेणु कुमारी, बबिता कुमारी, रवि एक्का, जोली , शीतल सृष्टि, राहुल, संगीता, अखिलेश, मोनू, रोशनी, कुमुदिनी, अनिशा समेत कई महिला पुरुष शामिल थे।