कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में 25 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। समारोह में नवनियुक्त युवा मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए शांति व सौहार्द पूर्वक होली त्योहार मनाने पर चर्चा की गई। वहीं पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गन्दौरी साव ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। जो लोगो के बीच गीले शिकवे भूल कर आपस में खुशी का रंग घोल देता है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। समारोह में अनीता देवी, अंबिका सिंह भोक्ता, युवा मंडल अध्यक्ष अजित कुमार यादव, दिलेश्वर भोक्ता, ओबीसी मोर्चा के अनुज गुप्ता, अजित मिश्रा, लवकुश कुमार गुप्ता, जगमोहन महतो, प्रमोद गुप्ता, घनश्याम कुमार यादव, भीम महतो, महेन्द्र ठाकुर, मनोज यादव, समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।