सिरका : अरगड्डा झोपड़ी में सुबह रविवार तेज बारिश के बाद एक एस्वेस्टर और मिट्टी से बना घर एकाएक भरभरा कर धराशाई हो गया। इससे हजारों का नुकसान होने की संभावना हैं। इस संबंध में भुक्तभोगी दशाई उरांव ने कहां कि वर्षा के दौरान घर धंस गया। हम सभी परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बच गए। घर में मेरी पत्नी सुनीता देवी, दो बच्चे गीता कुमारी और राहुल टोप्पो रहते हैं। हम लोग दैनिक मजदूरी का काम करके जीवन यापन कर रहे हैं। घर गिरने के बाद भुक्तभोगी पीड़ित दशाई उरांव ने मदद की गुहार सभी लोगों से लगाई हैं।