दुलमी। गोला- चारु पथ के कुल्ही तुम्बाटांड़ में गुरुवार को एक होंडा कार और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को समाजसेवी सुधीर मंगलेश के सहयोग से गोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रहे हैं हौंडा कार संख्या ए एस डी 1 बीटी 9662 ने विपरीत दिशा से आ रहे पल्सर बाइक संख्या jh09 आर 9423 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सिकिदिरी निवासी शनिचर करमाली गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि हौंडा कार ओवरटेक करने के क्रम में पल्सर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक दो टुकड़ों में विभक्त हो गया। घटना की सूचना पाते ही समाजसेवी वह कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सुधीर मंगलेश मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को गोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद रजरपा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।