रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़। झारखंड की हेमंत सरकार के राज में रोज हो रहे भ्रष्टाचार,बलात्कार,लूट,हत्या और बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा पदाधिकारियों ने कैंट मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो कीअध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ के समीप मानवशृंखला बनाकर सरकार के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अविनाश सिंह और मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय उपस्थित थे।
मीडिया से बात करते हुए यदुनाथ पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार में सिर्फ कोयला माफिया,बालू माफिया और ट्रांसफर पोस्टिंग माफियाओं का राज है। राज्य में प्रतिदिन लूट हत्या,बलात्कार और अन्य अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जिन अपराधियों और नक्सलियों भाजपा कि रघुवर सरकार ने जंगलों तक सीमित कर दिया था वो हेमंत सोरेन की सरकार आते ही उनका मनोबल इतना बढ़ गया की वो “राजभवन” तक पहुंच कर अपनी धमक दिखा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेत्री सह सांसद प्रतिनिधि इलारानी पाठक
प्रोफ़ेसर संजय सिंह,भाजपा उपाध्यक्ष बिरसा हांसदा,रविंद्र शर्मा,बसुध तिवारीकोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार,मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद,सत्यजीत चौधरी,वरुण सिंह,भगवान प्रसाद, नरेंद्र चंचल,राजेश ठाकुर,सहदेव ठाकुर,संतोष साह शीतल सिंह सूर्यवंश श्रीवास्तव अभिषेक चौधरी सुरेंद्र शर्मा आनंद पांडे रवि गुप्ता मुन्ना खटीक रोबिन गुप्ता विजय जैस्वाल सुनील बरनवाल सुबोध सिंह सत्यजीत सिंह महेंद्र प्रजापति प्रवीण सोनू अनिल मल्लिका दत्ता भानु देवी रामा सिन्हा त्रिपाठी भीम सिंह चौहान धीरज साहू रमेश महतो अरविंद सिंह राजा श्रीवास्तव अमित ठाकुर संजय अग्रवाल बृजेश पाठक मणि शंकर ठाकुर धनंजय कुमार इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।