सर्व धर्म प्रार्थना उपरांत करीब 500 पौधा जवानों ने लगाया
बरही से प्रमोद विश्वकर्मा
बरही (हजारीबाग) : बरही स्थित 203 कोबरा वाहिनी के जवानों ने सोमवार को दैनिक जागरण की सर्वधर्म प्रार्थना सह पौधारोपण कार्यक्रम में चढ़कर भाग लिया। 203 कोबरा के कमांडेंट राजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देश व द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में जवान सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वाहन 11:00 बजे शामिल हुए। सभी कार्यक्रम 203 कोबरा वाहिनी परिसर में किया गया। वहीं कोरोना संक्रमण ने जिन लोगों को हमसे छीन लिया है, उन दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। साथ ही कोरोना से बीमार हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की गई। सर्व धर्म प्रार्थना के दौरान करीब 500 पौधा जवानों द्वारा लगाया गया।
कार्यक्रम में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट वीरेन्द्र खंतवाल, भूपेंद्रपाल शर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सहायक कमांडेंट कर्ण शर्मा, इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह, विवेक कुमार, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार यादव, राजीव वरीया आदि पदाधिकारी सहित 203 कोबरा वाहिनी के सैकड़ों जवान शामिल हुए।