बसंत कुमार गुप्ता
गुमला: सिसई:-मे हुए अचानक आंधी तुफान से सिसई थाना गेट सहित कई स्थलो पर बड़ी बड़ी विशाल पेड़ या पेड़ की विशाल डाली गिर पड़ा और आम पेड़ मे लगे बीज भी जमीन मे गिरने से फल भी भारी बर्बाद हुआ है। इस आंधी तुफान से कई जगहो पर पेड़ गिरने से कई बड़ी घटना टल गयी। किसी तरह का ग्रामीणो को जान माल का नुकसान नही हुई है। सिसई मुख्यालय के आस पास गिर पड़े पेड़ से मुख्यालय के चारो सड़क ब्लाॅक हो गया था जिसके बाद लोगो ने इलेक्ट्रॉनिक लकड़ी चीराई मशीन भाड़े मे लाकर पेड़ की टहनी को छोटा बोटा कर हटाया गया। काट काट कर पेड़ को कई हिस्सा को अलग अलग कर लकड़ी को हटाया गया तब जाकर रास्ता सही हो पाया और तब लोगो की आवाजाही हो पाई।
लेकिन कुछ ग्रामीणो के बगान मे लगे बिशाल पेङ की डाली गिरने से ईट बाॅडरी नष्ट हो गया घटना सिसई थाना पिछे का है,हलाकि समाचार छापे जाने तक किसी का घर नुकसान का शिकायत नही मिल पाया।प्रशासन को इस पर पहल करना चाहिए ताकि जानता को लाभ हो सके।