गोड्डा/पथरगामा: कोरोना की आ रही भयावह खबरों के बीच बुधवार की शाम आई आंधी, तूफान रूपी प्राकृतिक आपदा ने भी काफी तबाही मचाई। मिट्टी एवं फूस वाले अनेक घरों को क्षतिग्रस्त हो जाने की खबर है। करकट एवं चदरा की छत अनेक स्थानों पर उड़ जाने की खबर है। करकट की छत उड़ जाने के कारण पथरगामा में एक अधिवक्ता घायल हो गए।
बुधवार की संध्या में आयी आंधी, तूफान से उड़े करकट से टकराकर सोनारचक निवासी अधिवक्ता श्रुतिकान्त दुबे उर्फ चंदन दुबे का सिर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पथरगामा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ गोपाल प्रसाद और डॉ जयश्री ने प्रथमिक इलाज किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोड्डा भेज दिया गया। 108 एम्बुलेंस नही रहने जे कारण घायल को ममता वाहन से गोड्डा भेजा गया।
मिली जानकारी जे अनुसार, घायल अधिवक्ता संध्या में पथरगामा बाजार खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। तभी अचानक ज़ोर से आंधी आ गई। आंधी से बचने के लिए अधिवक्ता श्री दुबे एक दूकान में चले गए। लेकिन जोर की आंधी से उड़ा करकट करकट दुकान में खड़े अधिवक्ता के सिर से जा टकराया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।