सिमरिया(चतरा)। रविवार को सिमरिया थाना क्षेत्र के इचाक खुर्द निवासी छोटेलाल राम पिता स्व. बेनी भुईयां की मौत वज्रपात के चपेट में आने से हो गई। जबकि उसकी पत्नी पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को रेफरल अस्पताल सिमरिया में भर्ती कर गाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार दोनों पति-पत्नी बिचडा उखाड़ने के लिए धान खेत जा रहे थे। उसी दौरान बूंदाबांदी के साथ छपेरवा आहर के मेड़ के पास अचानक वज्रपात हुई और दोनो उसके चपेट में आ गए, जिसमें पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।