पथरगामा: पति द्वारा मारपीट कर घर से भाग देने के मामले में पत्नी बेबी देवी ने पथरगामा थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई है। मारपीट में जगुवादिह पोड़ैयाहाट निवासी देवन महतो पर प्रथमिकी दर्ज कराई है। पीसीआर संख्या 134/21 के आधार पर कांड संख्या 59/21 में दर्ज प्रथमिकी के अनुसार कहा गया है कि ससुराल में पति बार बार मारपीट करते रहता था। 25 जनवरी 21 को पति ने दहेज में 50 हजार की मांग करते हुए मारपीट कर घर से नुकाल दिया। ससुराल में पंचायती भी हुई लेकिन नही माना। फिहाल विवाहिता अपने पिता के घर पर राह रही है। विवाहिता को चार पुत्र और दो पुत्री है।