महागामा : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नए चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने महागामा प्रखंड के मोहनपुर ग्राम निवासी मोहम्मद इकराम अंसारी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
दोबारा प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए इकराम अंसारी ने कहा कि इसके लिए हम अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रदापगढ़ी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी को शुक्रिया अदा करता हूं। वहीं हम सभी के गार्जियन स्वरूप विधायक दीपिका पांडेय सिंह को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने उन्हें प्रखंड समिति से प्रदेश समिति पहुंचाने का काम किए हैं।
श्री अंसारी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा किया है, उस पर पूरी ईमानदारी और मेहनत कर पार्टी को मजबूत करूंगा।