रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़ ।प्रखंड के कोठार स्थित शहीद निर्मल महतो चौक में रविवार को झारखंड के सपूत त्याग व बलिदान के प्रतीक क्रांतिकारी शहीद निर्मल महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। ममता देवी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का त्याग, बलिदान एवं संघर्ष सदियों तक याद रखे जाएंगे। उनके प्रयास से ही झारखंड में सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन चलाए गए थे। अगर संयुक्त बिहार से झारखंड राज्य अलग हुआ और सूदखोरों एवं सामंतों से ग्रामीणों को राहत मिली है, तो इसमें इनकी मुहिम का असर है। निर्मल महतो ने ही सबसे पहले शोषण के विरुद्ध एवं गरीबों, मजदूरों, किसानों के हक के लिए आवाज उठाई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जयंती देवी, पूर्व जिला पार्षद दुलमी राजू महतो, द्वारिका महतो, सुदर्शन महतो, दिनेश मुंडा, मुनिनाथ महतो,महेश निगम, धीरू कुमार, सतीश कुमार,सुरेश महतो, मोहित कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।