बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव के निर्देशानुसार भाजपा कार्यालय में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपाईयों ने अब तक प्रधानमंत्री के पद पर रहकर कुशलता पूर्वक सेवा और समर्पण भाव से किये गए विकास कार्यो का चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भी परिलक्षित की गई। वहीं उनके जन्म दिन पर केक काटकर उन्हें जन्म दिन बधाई व शुभकामनाए दिया एवं भगवती मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु की कामना की। उसके बाद भाजपाईयों ने भगवान विश्वकर्मा पूजा में शामिल होकर विश्वकर्मा पंडाल के अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी के पश्चिम मंडल के अध्यक्ष मनोज साहू एवं संचालन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने किया । मौके पर भजापा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, ओबीसी के प्रमंडल प्रभारी किसुन यादव, युवा नेता रितेश गुप्ता, पश्चिमी मंडल महामंत्री नवल किशोर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया शमशेर आलम, विपिन सिन्हा, भामाशाह के प्रधानाचार्य अरुण चौधरी, विहिप के राजेश केशरी, डॉ कृष्णा केशरी, राजकुमार यादव, युगल किशोर यादव, अशोक यादव, ब्रह्मदेव यादव, राजकुमार केशरी, मनोज उपाध्याय, गिरधारी यादव, संजीव घोष, अमित, गौरव, प्रशांत केशरी, बृजेश ठाकुर, पिंटू ठाकुर, अवध केशरी, सचिन कुमार, टिंकू अंसारी, गुलाब कुमार, सुनील कुमार यादव, कैलाश साहू, राजेंद्र यादव सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।