बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही भाजपा कार्यालय व बरही पूर्वी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनजाति गौरव दिवस सप्ताह का कार्यक्रम आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर उपस्थित हुए। इस अवसर पर भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर युवा नेता रितेश गुप्ता, सुरेंद्र रजवार, राजकुमार केशरी, पंकज वर्णवाल, दीपक यादव, भीम यादव, भागीरथ यादव, महादेव प्रसाद यादव, अनुज सिंह, संतोष केशरी, संजय कुमार यादव, सुबोध केशरी, अजय वर्मा, मेवालाल केशरी, मुकेश कुमार, कुंजल प्रसाद, पीके ठाकुर, राजकुमार यादव, अमित कुमार सिंह अवध कुमार केशरी आदि मौजूद थे। वही बरही पूर्वी मंडल में बूथ संख्या 365 पर पंचायत के प्रभारी सह मंडल महामंत्री कमल शंकर पंडित, दुलमाहा पंचायत में नंदलाल कुशवाहा, धनवार पंचायत में किरण वर्मा, भंडारो पंचायत में विनोद यादव, रानीचुआं व बरसोत पंचायत में बंधन यादव व मोतीलाल चौधरी, मलकोको पंचायत में संतोष प्रजापति, विजैया पंचायत में डोमन पाण्डेय, कोल्हुवाकला पंचायत में कांति देवी, डपोक पंचायत में सुनील यादव के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया। कार्यक्रम में बुथ संयोजक तथा सह संयोजक के अलावा ग्रामीण भी उपस्थित थे।