दुलमी: प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में सोमवार को जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने जिला परिषद मद से बनने वाली चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह योजनाएं दुलमी के 4 पंचायत सचिवालय में चहारदीवारी निर्माण हेतु खर्च किए जाएंगे। जिसमें सिरु पंचायत सचिवालय में ₹9 लाख पंचायत सचिवालय होन्हे में 9 लाख 90 हज़ार पंचायत सचिवालय इचातु में 6 लाख 30 हज़ार और पंचायत सचिवालय जमीरा में 14 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उक्त सभी पंचायत सचिवालय में बारी बारी से पहुंचकर जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव साव उप प्रमुख रिझु महतो मुखिया हरिवंश महतो, सुनीता देवी,ममता देवी और देवंती देवी के द्वारा संयुक्त रूप से शीला पट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत सचिवालय में चारदीवारी निर्माण हो जाने से पंचायत के कर्मियों और जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मछेन्द्र कुमार महतो केंद्रीय सदस्य अब्दुल अंसारी ब्रजनंदन महतो,परमेश्वर राम पटेल,अनिल इग्नेश, सीडी महतो,दिलीप महतो सहित कई आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।