बिचौलियों से दूर रहने की उपायुक्त ने की आम जनों से अपील
सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड 19 के मानको का पालन सुनिश्चित करते हुए अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन आयोजित कर जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आए आमजनों की समस्याओं से मंगलवार को अवगत हुए। समाहरणालय परिसर में आयोजित कोविड सैंपल टेस्ट कैंप में टेस्ट सभी आने वालों को कराया गया। नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी फरियादियों ने शारीरिक दुरी का पालन करते हुए अपनी समस्या आवेदन के माध्यम उपायुक्त के समक्ष रखा।
सभी के शिकायतों को सुन उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्या निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जनता मिलन कार्यक्रम में लगभग 20 ग्रामीण समस्या लेकर आए जिनमें सड़क मरामत्ती, पेंशन योजना, भूमि संबंधी विवाद, सड़क अतिक्रमण, विद्यालय सम्बंधित मामला समेत अन्य संबंधित समस्या थे।
उपायुक्त ने गम्हरिया प्रखंड में सड़क अतिक्रमण मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को सम्बंधित पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक करवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेंशन योजना सम्बंधित मामले को उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को समाजिक सुरक्षा करल्यो के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक करवाई सुनिश्चित करते हुए लाभुक को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित फरियादियों से वार्ता करते हुए कहा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु वे सीधे सम्बंधित कार्यालय के पदाधिकारी से मिलें। उन्होंने बिचौलियों से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने कहा आम जनों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने फरियादियों से कहा कि आप सब अपनी शिकायतें बेझिझक सामने लाएं। जिससे सम्बंधित पदाधिकारी को संज्ञान में लाते हुए समस्या निष्पादित किया जा सके। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं SMPO नंदन उपाध्याय भी उपस्थित रहे।