सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उपस्थित भाजपा प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी ने संगठन की बारीकियों पर चर्चा किया। उन्होंने संगठन का विस्तार कर संगठन को कैसे और बेहतर एवं सक्रिय बनाया जाय उसकी बारीकियाँ समझाई। उन्होंने “मन की बात” कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोग सुने इसका ध्यान रखने की बात कही। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुड्डू ने होनेवाले स्थानीय निकायों के चुनाव पर भी संगठन को तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष बिजय महतो ने स्वागत भाषण दिया एवं मंच का संचालन जिला महामंत्री
राकेश सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि नागेन्द्र त्रिपाठी एवं प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू के अलावा जिलाध्यक्ष बिजय महतो, जिला संगठन प्रभारी जे.बी तुबित, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला परिषद अध्यक्षा शकुंतला महली, गणेश महली, उदय सिंहदेव, शैलेन्द्र सिंह, रमेश हांसदा, चामी मुर्मू एवं अनुराग जायसवाल मंचासीन थे।
उसके अलावा ललन तिवारी, संजय सरदार, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, अमित सिंहदेव, अभिषेक आचार्या, पंकज कुमार, मुजाहिद खान, कृष्णा प्रधान, रश्मि साहू, दीपक मांझी सहित अन्य की उपस्थिति रही।
धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव ने किया। इसकी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने दी।