पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगडा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां भगवती मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यसमिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी व संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री महफूज रहमान ने किया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत गाकर एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री भरत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित राम कुमार सिंह व प्रभारी संजय पांडेय ने संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि बीरबल दांगी, युवा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, तिलेश्वर राणा, मनीष सिंह, अर्जुन राणा, सुधीर ठाकुर, प्रमिला देवी समेत अन्य उपस्थित थे।