रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन झारखंड के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी के नेतृत्व में आज जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण कैंप लगाया गया।आज झारखंड में सम्पूर्ण लॉक डाउन के बावजूद संगठन के सदस्यों ने लोगों को जागरूक कर टीका लेने के लिए प्रेरित किया।मानगो बैकुंठ नगर, चटाई कूली तथा बारीडीह बाजार में क़रीब 60 लोगों ने इसका लाभ उठाया।संगठन के सदस्यों ने सराहनीय कार्य किया। मानगो क्षेत्र में राहुल सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, शक्ति पांडे सक्रिय रहे। वहीं बारीडीह बाजार में प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, राजकुमार लारोलकर, संतोष सिंह, आरएन साहू, राजू साहू, रानी गुप्ता, ष्पा पाठक, सरस्वती साहू, लतिका साहू सक्रिय रही।पिछ्ले 20 दिनों में संगठन की तरफ से कुल 14 कैंप लगाए जा चुके हैं।आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे। पुर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन का सराहनीय योगदान संगठन को मिलता है।