दुलमी: दुलमी प्रखण्ड के कुल्ही स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता सलखु महतो व संचालन परमेश्वर महतो ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखण्ड के भीष्मपितामह कहे जाने वाले स्व० विनोद बिहारी महतो की कुल्ही चौक में प्रतिमा स्थापित कर अनावरण करने का निर्णय लिया गया।अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समाजसेवी सुनीता चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक मंडली का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक- सुखदेव महतो संयोजक- परमेश्वर महतो अध्यक्ष- सलखु महतो उपाध्यक्ष गंगेश महतो, राजेश महतो, दीपक महतो,सचिव सुनील महतो सह सचिव जगरनाथ महतो व्यावथापक देवधारी महतो का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसके अलावा 11 सदस्य कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया ।जिसमें सुरेश महतो, टूलेंद्र महतो, महेश महतो, अर्जुन महतो, देवेंद्र महतो, चन्द्रदेव महतो, जनत लाल महतो, मंगल महतो, गोपाल महतो, गंगाराम महतो, केशूलाल महतो को बनाया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष
ब्रहमदेव महतो ने कहा स्व०विनोद बिहारी महतो ने झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन में क्रांति लाई थी।उन्होंने पढ़ो और लडो का नारा देकर शिक्षा का महत्व बताया।और लोगों को जीने की राह दिखाई। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। वैसे क्रांतिकारी स्व०विनोद बिहारी महतो के जयंती पर उनके सम्मान में आदमकद प्रतिमा लगाकर अनावरण करने का निर्णय लिया गया है। मौके पर समाजसेवी ब्रजनंदन महतो, पंचायत समिति सदस्य रामकिशुन भोगता,पंकज कुमार,निरंजन महतो,दिलीप महतो,शिवचरण महतो,सीडी महतो,बालेश्वर भगत, जगतु मुण्डा सहित अन्य लोग मौजूद थे।