सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से सम्बंधित समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त द्वारा इस वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा किया गया। इसी क्रम उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के शेष बचे लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्या पर विस्तार पूर्वक वार्ता करते हुए सम्बंधित विभाग के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम करने की बात कही। जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन को सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाने की बात कही। बड़े वाहनों में ओवरलोड से सड़क पर धूल, गिट्टी बालू, पत्थर इत्यादि गिरने एवं दुर्घटना की संभावना बन रही है। विशेष जांच अभियान चला कर ऐसे वाहनो के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी करवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन के विरुद्ध लगातार निरीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वित्तीय वर्ष में अब तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध विभागवार किए गए राजस्व संग्रहण इस प्रकार है
वाणिज्य कर आदित्यपुर अंचल- 96.74%
वाणिज्य कर चाईबासा अंचल 116.62%
परिवहन विभाग – 53.37%
एम भी आई सरायकेला – 22.71%
राष्ट्रीय बचत- 152%
निबंधन सरायकेला- 92.81%
निबंधन चांडिल – 133.37%
मत्स्य विभाग – 35.70%
उत्पाद अधीक्षक- 94.21%
नगर निगम आदित्यपुर- 110%
नगर पंचायत सरायकेला- 74.57%
नगर परिषद कपाली- 125.5%
विद्युत विभाग सरायकेला- 87.59%
विद्युत विभाग आदित्यपुर- 93.65%
मापतौल- 111%
इस बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार एवं सभी सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।