बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो (चास) : चास नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत चास शहरी पेयजलापूर्ति फेज-1 में WTP में अधिष्ठापित मोटर खराबी के कारण विगत कई दिनों से पेयजलापूर्ति बाधित है। खराब मोटरों की मरम्मति युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पानी की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु टेंकर द्वारा पेयजलापूर्ति वार्डवार प्रतिदिन किया जा रहा है। उक्त बात की जानकारी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि चास नगर निगम क्षेत्र में 168 डीप बोरिंग के माध्यम से भी आम नागरिकों को जल सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। सभी बोरिंग का संचालन 24×7 किया जा रहा है। आम नागरिक अपने निकटतम बोरिंग से जल प्राप्त कर सकते है।
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चास नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 33 आधुनिक सुविधायुक्त शौचालय (सामुदायिक और सार्वजनिक) है। उक्त शौचालय आम नागरिकों के लिए जलापूर्ति बहाल होने तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील किया कि पेयजलापूर्ति हेतु उपलब्ध वैकल्प्कि व्यवस्था से जलापूर्ति प्राप्त करें। साथ ही जलापूर्ति हेतु हेल्प डेस्क नं0- 06542-265416 से प्रातः 7ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।