➡️गिरिराज सेना जल्द लाएगी अपना एंबुलेंस
➡️4 अग्निशामक यंत्र(सिलेंडर) सेवा आरंभ
➡️गिरिराज सेना संगठन का विस्तार
➡️डा.शिवपूजन सिंह व हरिराम शर्मा ने सामुहिक रूप से किया उद्घाटन
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए गिरिराज सेना द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा आरंभ की गई है। इस अवसर पर गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि गिरिराज सेना द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर आज से जनता के सेवा की लिए आरंभ की गई है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति गिरिराज सेना के सदस्यो के मोबाइल पर संपर्क कर मदद ले सकते है। इसके अलावा गिरिराज सेना दो ब्लड प्रेशर मशीन भी मंगाया है, जिस किसी को भी इसकी जरूरत हो वह कभी भी इसकी सेवा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोराना से निपटने के लिए गिरिराज सेना आवश्यकतानुसार अन्य संसाधन भी जुटा रही है । इस से पहले ऑक्सीजन सिलेंडर का उद्घाटन डा. शिवपूजन सिंह व हरिराम शर्मा ने विधिवत किया।
इनके स्मृति में ऑक्सीजन सिलेंडर
स्व: वृंदावन प्रामाणिक जी की स्मृति में सप्रेम भेट (मनोज प्रामाणिक)
स्व: श्रीमती गुडिया पाण्डेय जी की स्मृति में सप्रेम भेट(सतेन्द्र पाण्डेय)
स्व: नारायणी देवी जी की स्मृति में सप्रेम भेट( प्रकाश अग्रवाल)
स्व: मनोज पाडिया जी की स्मृति में सप्रेम भेट( सुशील पाडिया)
स्व: चंद्रिका प्रसाद हलवाई जी की स्मृति में सप्रेम भेट(दीपक गुप्ता)
स्व: सरस्वती देवी जी की स्मृति में सप्रेम भेट( अजय गुप्ता)
स्व: गुज्जर साव कसेरा जी की स्मृति में सप्रेम भेट(मुकेश कसेरा
स्व: भंवरलाल जिंदल जी की स्मृति में सप्रेम भेंट( मनोज जिंदल)
स्व: मथुरा प्रसाद जी की स्मृति में सप्रेम भेंट (दीनदयाल प्रसाद)
एंबुलेंस के नाम पर चक्रधरपुर में मची लूट
गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि चक्रधरपुर में एंबुलेंस के नाम पर लूट मची है, चक्रधरपुर से रांची जाने के लिए वर्तमान समय में एम्बुलेंस का किराया 4000 और जमशेदपुर के लिए 3000 वसूला जा रहा है, जो की सरासर ग़लत है इसकी जांच जिला प्रशासन अभिलम्ब करे। प्रशासन से अनुरोध है एम्बुलेंस की उचित शुल्क तय करे ताकि ग़रीब जनता को इसकी लाभ मिल सके।
गिरिराज सेना जल्द लाएगी अपना एंबुलेंस
गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि 2 महीने के अंदर गिरिराज सेना अपनी एंबुलेंस सेवा जनता के लिए आरम्भ करेगी।
4 अग्निशामक यंत्र(सिलेंडर)
गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि चार अग्निशमन यंत्र (सिलेंडर)की व्यवस्था की गई है। अगर कहीं आगजनी होती है तो गिरिराज सेना की 8 सदस्यों की टीम घटना अस्थल पहुँच करे अपनी सेवा प्रदान करेंगे करे।
गिरिराज सेना संगठन का विस्तार
गिरिराज सेना संगठन का किया गया विस्तार। इसके तहत संगठन सर्व समिति से केंद्रीय केंद्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, केंद्रीय मंत्री मिथुन बाग़
केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता को नियुक्त किया गया।
मौके में उपस्थित कमल देव गिरि, मनोज जिंदल, शिवपूजन सिंह, हरिराम शर्मा, दीपक जायसवाल, किशोर गोस्वामी, अजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, मिथुन बाघ, संजीव अधिकारी, सुशील पाडिया, कमलेश गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, मनोज प्रामाणिक, मुकेश कसेरा, एस पी लत्ता, सुभद्रा मुखी, सज्जन देवी, मनोज साहू, राजकुमार यादव, सन्नी गोप, मेघनाथ लोहार, रोहन सह, राहुल शर्मा, संजय दास, प्रेमनाथ साव, अमरनाथ साव, सागर साव, चमन लाल, सन्नी साव, सुमित पोद्दार, सौरव गुप्ता, शुभम गुप्ता, अभिषेक पोद्दार आदि थे।।