गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कुबरी गांव में नवनिर्मित देवी मंदिर में आयोजित नव दिवसीय नव चंडी महायज्ञ का शुभांम्भ 13 अप्रैल से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलस यात्रा यज्ञ मंडप विधिवत निकला जो गांव का भ्रमण करते हुए बसाने नदी पहुंच। जहां वैदक मंत्रोचारण के साथ विधि विधन पूर्वक कलशों में जल भर कर कलश यात्री पुनः कुबरी देवी मंडप पहुंचे और कलशों को यज्ञ मंडप में स्थािपत किया गया। इस दौरान जय माता दी, बोल बल सहित कई गगनचुंबी नारों से पुरा क्षेत्र गुंजयमान होता रहा। यज्ञ का आयोजन कुबरी व घटरी गांव के ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में यज्ञ अध्यक्ष विजय राम, संचालक बिनोद कुमार यादव, चमारी दांगी, कामेश्वर भुईयां, केवल यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।