बरकट्ठा से रेयाज खान
बरकट्ठा : धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड में भारत जकात मांझी परगना महाल समाज की बैठक हुई. बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता रामजी बेसरा ने की संचालन प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू ने किया. बैठक में बरकट्ठा, बगोदर टाटीझरिया, चलकुशा एवं बरही प्रखंड के मांझी बाबा एवं समाज सेवी शामिल हुये. बैठक का आयोजन आगामी 30 जून 2021 को सूर्यकुंड धाम में आयोजित होने वाली हुल दिवस मनाने पर चर्चा को लेकर किया गया. इस अवसर पर बैठक में दिनेश बास्के, नरेश बास्के, मनोज मुर्मू, मुनलाल सोरेन, बाबूलाल मुर्मू, बीरेंद्र बास्के, मणिलाल सोरेन, बिनोद बेसरा, शिवलाल मुर्मू, बाबूराम मरांडी, छोटन किस्कू, प्रकाश टुडू, रामू मुर्मू, महेश मरांडी, सीताराम मांझी, जिवलाल मांझी, किशोर मुर्मू, शिबू टुडू, रमन मरांडी, शिबू मरांडी, सहदेव मरांडी, तुलसी मरांडी, लालजी मरांडी, सीताराम मरांडी, सहदेव मरांडी, शिवराम मुर्मू, बाबूराम मरांडी, मोहन बास्के, कुलदीप हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.