जामताड़ा : हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संस्थापक रघुनंदन सिंह के निधन पर जामताड़ा झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर सिंह के अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के सदगति को लेकर ईष्वर से प्रार्थना किया गया। आज प्रातः पहर पटना के मेडिका अस्पताल में स्व0 सिंह ने अंतिम सॉस लिया। पत्रकारिता के जगत में एवं खासकर संथाल परगना एंव झारखंड बिहार में पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया। स्व. रघुनन्दन सिंह अपने सिमित संसाधनों के बुते तीन दषक पूर्व संथाल परगना के देवघर में प्रथम समाचार पत्र प्रकाषित करने का कार्य किया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से उदय षंकर सिंह उदय किशोर सिंह अजीत कुमार देवेष कुमार एवं उज्जवल कुमार संतोष मंडल आरिफ अंसारी मनोरंजन सिंह प्रियरंजन पांडेय विकास कुमार झा विजय कुमार सिंह पिन्टू मंडल समेत अन्य पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दु‘ख व्यक्त किया है।