मेदिनीनगर: भाजपा पलामू द्वारा जिला कार्यालय में आपातकाल के विरोध में आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की एवं संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया।
मौके पर उपस्थित आपातकाल के विरुद्ध आंदोलन करने वाले प्रेम सिंह एवं पलामू में आंदोलन का नेतृत्व करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे को जिला अध्यक्ष ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर श्याम नारायण दुबे ने आपातकाल को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश की आजादी छीन ली थी, देश को कैद खाना बना दिया था और विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में ठूंस दिया था। और ये कानून बनाया कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और लोकसभा के स्पीकर के ऊपर कोई केस दायर नहीं हो सकता।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश पर थोपा गया आपातकाल भारत के इतिहास का काला अध्याय है इस दौरान कांग्रेस के सरकार ने देश की जनता के ऊपर खूब अत्याचार किए।
जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस ने आपातकाल जैसे काले कानून को देश पर थोप कर देश के लोकतंत्र की हत्या की था।देश की जनता कांग्रेस की इस कुकृत्य को कभी नहीं भूलेगी।
वहीं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि मैं उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ आंदोलन कर लोकतंत्र को बचाया।
इस मौके पर विनोद सिंह, डिप्टी मेयर मंगल सिंह,नरेंद्र पांडे ने भी अपने विचार प्रकट किए।
जिला महामंत्री श्याम बाबू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील पासवान,अरविंद गुप्ता,धर्मेंद्र उपाध्याय,किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पांडे ,मीडिया प्रभारी संटू सिंह,मनोज दुबे,नगर मंडल अध्यक्ष छोटू सिन्हा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे,आईटी सेल अजय सिंह,अभिषेक शुक्ला,नवेन्दु मिश्र,रोहित शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।