सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रशाल में मूट कोर्ट वर्कशॉप का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। छात्र- छात्राओं को मूट कोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कोर्ट कैसे काम करता है, तथा कानून, अधिकार और कर्तव्य के बारे में भी जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय संतोष कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी कवितांजलि टोप्पो, न्यायिक दंडाधिकारी सुशील पिंगुआ, जिले के मध्यस्थ एवं बार एसोसिएशन के सचिव देवाशीष ज्योतिषी उपस्थित रहे। मौके पर न्यायालय के न्यायाधीष गण विद्यार्थियों से बातचीत की। विद्यार्थी भी कानून के बारे में कई जानकारी प्राप्त किये। जिले के सुदूरवर्ती गांव तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम विधिक जानकारी देने के साथ लोगों को योजनाओं से भी जोड़ा गया। आज लगभग 70 गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने लोगों के साथ संवाद स्थापित किया और डोर टू डोर कार्यक्रम भी किया गया। इसकी जानकारी प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने दी।