रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर -सोमवार को दोपहर -3:00 बजे हथमारा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला भाजपा की एक परिचयात्मक बैठक जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अथ्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय नागेन्द्र , पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पाण्डेय,मांडु विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल, एवं जिला प्रभारी शशि भूषण भगत उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं वंदे मातरम् गीत गायन से किया गया । जिला के सभी पदाधिकारियों ,मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा आये हुए अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। स्वाग़त भाषण जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने दिया ।वहीं कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री प्रो खिरोधर साहु द्वारा किया गया । तदोपरांत क्षेत्रीय महामंत्री नागेन्द्र ने सभी से परिचय प्राप्त किया। मोदी जी के जन्म दिन पर आयोजित सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत निमित्त बीस दिन तक चले कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योजना के लाभार्थियों से मिलकर उनके अनुभव की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं से ली । जो हमारे वोटर नहीं है उनसे मिलकर उनके अनुभव को भी जानकारी ली । उन्होंने नये लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को सशक्त और विस्तार देने के कई गुर बताए । बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पाण्डेय, मांडू विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, हजारीबाग जिला के पूर्व अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा, जिला के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता,, चंद्रशेखर चौधरी , डॉक्टर संजय प्रसाद सिंह, डॉक्टर संजय कुमार सिंह पतरातु, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, बलराम महतो, सरिता ठाकुर, स्नेहलता चौधरी, अखिलेश प्रसाद, महामंत्री प्रो खिरोधर साहु , रंजन फौजी, जिला मंत्री, राजेंद्र कुशवाहा, दिलीप सिंह, संजीव कुमार बावला, रमेश वर्मा, ,बसुध तिवारी जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद , भीमसेन चौहान,सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा आईटी सेल प्रवीण कुमार सोनु ,धीरज कुमार साहू, रमेश महतो, मोर्चों के जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर, लक्ष्मी देवी,सन्नी कुशवाहा,नमेन्द्र चंचल,कुमेल उरांव, विनोद कुमार, सैयद किरमानी, मंडल पालक उमेश प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद शर्मा,,युगेश महतो, विजय जायसवाल, सुखदेव प्रसाद, मंडल अध्यक्ष रंधीर सिंह, मनोज गिरि, शिव कुमार महतो,बबलु साव,राजेंद्र कुशवाहा, गणेश प्रसाद, सुरेन्द्र करमाली, विनोद बिहारी महतो, ललन सिंह,अमरेश कुमार,प्रदीप कुशवाहा, युवा मोर्चा प्रदेश राकेश कुमार सिंह, नीरज कुमार झा संजय साह आदि उपस्थित थे।