गढ़वा: मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक की अगुवाई में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जहां विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों ने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ली।
विदित हो कि मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड, रांची के आदेशानुसार इस वर्ष विजिलेंस अवेयरनेस वीक 2021, दिनांक 26 अक्टूबर 2021 से दिनांक 1 नवंबर 2021 तक मनाया जाना है। इसका मूल विषय “इंडिपेंडेंट इंडिया @75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” है। उसी के निमित्त आज विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों कर्मियों की उपस्थिति में समाहरणालय के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जहां सभी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता के संदर्भ में शपथ लिया।
मौके पर मुख्य रूप से उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, जिला कृषि पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी समेत अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।