संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): बरही बुद्धिजीवी मंच सह झारखण्ड पेंशनर कल्याण समाज व स्वामी विवेकानंद सार्वजनिक पुस्तकालय कमेटी ने सोमवार को संयुक्त रूप से वर्चुअल बैठक किया। जिसमें बरही के वरिष्ठ समाजसेवी व स्वामी विवेकानंद सार्वजनिक पुस्तकालय के कार्यकारी अध्यक्ष महावीर साहू के निधन पर गहरी शोक संवेदना किया गया। बैठक की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच सह पेंशनर समाज के अध्यक्ष ईशो सिंह व संचालन महासचिव महेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि बरही को अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं कहा कि महावीर साहू के मार्गदर्शन में ही बरही में पुस्तकालय का गठन व संचालन शुरू हुआ था। वहीं बैठक में शामिल सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भगवान से उनके आत्म शांति के लिए प्रार्थना किए। साथ ही कहा कि इस दुख की घड़ी में इनके परिजनों के साथ हमारा मंच और पुस्तकालय परिवार सदैव खड़ा रहेंगे। कार्यक्रम में ईशो सिंह, महेंद्र प्रसाद दुबे, नकुलदेव राणा, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश ठाकुर, डॉ. संजय वर्णवाल, डॉ. संगीता चौधरी, रामचंद्र पांडे, रामनाथ प्रसाद, तपेश्वर साव, जगनारायण प्रसाद, अजय दुबे, कामता प्रसाद सिंह, आरके गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, कृष्णा केशरी, नेमघारी राम, लालधारी साव, साघुशरण दास, रामप्रसाद राम, महावीर ठाकुर, सरजू राम, विष्णु सिंह, घमन महतो, कैलाशपति सिंह, भगवान केशरी, सरयू राम, मनोज घोष, कृष्ण कुमार रविदास आदि शामिल थे।