कुजू। सांडी भरेचनगर स्थित मणिपाल सिडलींग प्ले स्कूल मे सोमवार को ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। आयोजित योग कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक गया प्रसाद रॉय के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही योग की विशेषताओं जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान श्री रॉय ने कहा कि बीते वर्ष 2015 मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योग अभ्यास को लेकर अंतरास्ट्रीय पहल की गई थी। जिसके बाद हर वर्ष की 21 जून को अंतरास्ट्रीय योग दिवस के रूप मे मनाया जाने लगा। 2021 में अंतरास्ट्रीय योग दिवस 6 साल पूरा करने जा रहा है। वहीं श्री रॉय ने बताया कि योग को चार भागों में वर्गीकृत किया गया है। पहला कर्म योग, दूसरा ज्ञान योग, तीसरा भक्ति योग तथा चौथा क्रिया योग है। योग की क्रियाएँ हमारे जीवन को निरोग बनाने मे मददगार साबित हुए है। हम सभी ने वेद-पुराण व ग्रंथो मे पढ़ा है कि प्राचीनकाल में लोग बहुत ही दीर्घायु और शक्ति शालि हुआ करते थे। योगा अभ्यास को निरंतर करते रहने से शरीर निरोग व शक्तिशाली बनी रहती है। तथा हमारा शरीर भिन्न पर्यावरणीय परिस्थितयो के लिए तैयार रहता है। श्री रॉय ने स्वयं छात्रो को प्राणयाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, मंदुकाशन, सूर्य नमस्कार आदि योगाभयाश कराया। आयोजित ऑनलाइन प्रक्रिया को सफल बनाने मे विद्यालय की शिक्षिका मधु सिंह का अहम योगदान रहा।