रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के संस्थापक वा अध्यक्ष जानाब शकील अहमद के द्वारा संगठन को 1 अक्टूबर 2020 को विस्तार करते हुए इरशाद अहमद को सा संगठन मंत्री बनाया गया था पिछले 6 माह में संगठन के प्रति कार्य को देखते हुए संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष जनाब शकील अहमद ने इरशाद अहमद को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी नियुक्त किया गया। ईरशाद अहमद ने कहा कि समाज के प्रति जागरूकता नशाखोरी दहेज प्रथा के खिलाफ संगठन द्वारा अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश यूथ प्रभारी अमिर राशीद ने कहा जिम्मेदारियां अपने लिए कांधा ढूंढ ही लेती है, भाई इरशाद को बहुत-बहुत मुबारकबाद, यह हमारे जिला के लिए गर्व की बात है। और मुझे पूरा भरोसा है की संगठन ने जो आपको नई जिम्मेदारी सौंपी है उस पर आप खरा उतरेंगे तथा पूरे झारखंड में आपके माध्यम से संगठन मजबूत होगी। बधाई देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब नवाज हुसैन मझगांव प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम छात्रसंघ प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रहमतुल्लाह समाजसेवी मोहम्मद शाहिद राज खान प्रखंड उपाध्यक्ष शफीउल जसीमुद्दीन महासचिव शाहरुख उपाध्यक्ष मोहम्मद अमजद पदाधिकारी उपस्थित थे।