पाकुडिया:झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कमिटी का बैठक हुआ जिसका अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 जून को हूल क्रांति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी व सरकारी नियम को देखते हुए इस साल भी शक्तिघाट के बजाय पाकुडिया सिद्धो कान्हू चौक पर ही सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कार्यकर्ता मास्क पहनकर ही सिद्धो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिला अध्यक्ष के आदेशानुसार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की कम से कम कार्यकर्ता ही सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं सादगीपूर्ण तरीके से इस साल भी हुल दिवस मनाया जायेगा। मौके पर मेहलाईल अंसारी,निवारण मरांडी,अशोक भगत, मईनुद्दीन अंसारी,मंजर आलम, कालीदास मुर्मू,मनेजार हेम्ब्रम,सुबासिनी मुर्मू , रेफाईल मुर्मू,जयफुल अंसारी,ऐनोस मुर्मू सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।