इटखोरी(चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया गांव निवासी स्व. छोटू सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह 45 वर्ष की मौत मुंबई में हुए एक हादसे में हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई मजदूरी करने गए दिवंगत छोटू सिंह फास्ट फूड चैमिन सेंटर में काम करता था, इसी दौरान एक दिन पूर्व अचानक तेज बारिश होने पर जल्दबाजी में तिरपाल निकालकर ठेला को ढक रहा था और पैर फिसल गया, जिसके कारण माथे में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गयी। मृत के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 4 दिन पूर्व मजदूरी करने के लिए मुम्बई गए थे। इधर घटना की जानकारी मिलते हीं घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मनोज घर में एकलौता कमाने वाले व्यक्ति थे, दिवंगत दो लड़कों में एक दिव्यांग है।