रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी। यह दो पाली में होंगी। यह परीक्षा 21 मई तक चलेगी। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की। कोरोना संक्रमण और बच्चों की पढ़ाई पर असर को देखते हुए सिलेबस में कटौती की जा चुकी है। स्कूल के प्राचार्य इसे जैक की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बच्चों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार नहीं दिया गया है। वहीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा छह अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा में पिछली बार से 1.52 लाख अधिक बच्चे शामिल होंगे। इसमें 10वीं के चार लाख 40 हजार और 12वीं के तीन लाख 35 हजार बच्चे शामिल होंगे।