महिला सहित दो बच्चों की मौत
चंदवारा : जाको राखे साईंया मार सके न कोई कहावत को चरितार्थ करते हुए 5 वर्ष का नन्हा बच्चा पीयूष सुरक्षित बच निकला। यह वाकया चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खांण्डी पंचायत के ग्राम खाण्डी में बुधवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चे के साथ कुएं में कूद जान दे दी। मौके पर महिला व दो बच्चे की मौत हो गयी। वहीं महिला की पहचान संगीता देवी उम्र 34 वर्ष पुत्री सृष्टि कुमारी उम्र 7 वर्ष पुत्र प्रिंस कुमार 3 वर्ष के रूप में कई गयी।जबकि बड़े पुत्र पीयूष कुमार 5 वर्ष कुएं में पत्थर के सहारे बचाई अपनी जान जानकारी अनुसार मंगलवार रात्रि महिला घरेलू विवाद होने के बाद घर से निकल गई थी बुधवार सुबह महिला के साथ चंदवारा थाना में 3 बच्चे एवं बहू की लापता को लेकर सनहा दर्ज कराया गया था दोपहर 3 बजे लगभग एक महिला कुआं में पानी लेने गई तभी बच्चा पत्थर पकड़कर कुआं में रो रहा था महिला ने हल्ला कर ग्रामीणों को बुलाई ग्रामीणों ने इकट्ठा मृत महिला व बच्चा को कुआं से निकाले घर से 300 मीटर की दूरी पर निरंजन महतो, जगदीश महतो के कुआं हैं। महिला का 2002 में शादी हुआ था घटना के संबंध में थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने दिया की महिला तीन बच्चे के साथ कुएं में कूद गई है उन्होंने कहा कि अगल बगल के ग्रामीणों से पता चला कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला घर से लापता हुई थी आगे शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच की जा रही है।