चतरा। 22 मार्च को जल जीवन मिशन एवं विश्व जल दिवस 2021 के मद्देनजर जल की महत्ता को देखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडो में जल सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। सभी प्रखंडों में लगभग 580 जल सहियायों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया सहीत अन्य संबंधित लोग व ग्रामीण शामिल थे। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा जल दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती। इस प्रकार ‘जल ही जीवन है’ का अर्थ सार्थक है। दुनिया में 99 प्रतिशत पानी महासागरों, नदियों, झीलों, झरनों आदि के अनुरूप है। केवल 1 प्रतिशत या इससे भी कम पानी पीने के लिए उपयुक्त है। हालांकि पानी की बचत आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। केवल पानी की कमी पानी के अनावश्यक उपयोग के कारण है।