जामताड़ा से राजकिशोर सिंह की रिपोर्ट
नाला : नाला-दुमका मुख्य मार्ग के नाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत पांजुनिया मोड़ के समीप सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में तीन श्रमिक की दर्दनाक मौत जबकि नौ श्रमिक घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आइओसीएल के नाला स्थित ऑफिस से 12 श्रमिक लेकर कंपनी की एक मिनी बस (WB 37 A 8436) डब्लूबी 37 ऐ 8436 जो कुंडहित प्रखंड के लिए रवाना हुई। इस बीच पांजुनिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने धक्का मारा दिया, जिससे बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस घटनाक्रम में दो श्रमिक दिपांकर मोहन (19) गांव बकोठा, जिला शिवसागर, असम एवं प्राणजल सोनवाल, गांव गड़पठा, दिब्रुगढ़, असम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इस दुर्घटना के साथ ही बस के अंदर जोर-शोर से चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद पहुंचाने के लिए उस ओर दौड़ गए। इस घटना में जख्मी श्रमिक पंकज यादव (24) कानपुर, उत्तर प्रदेश को नागरिक के सहयोग से वाहन से निकाला गया तथा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाला ले जाने के क्रम में मौत हो गई। इस वारदात में नौ श्रमिक (1) दशरथ कुमार महतो (30) मुजफ्फरपुर, बिहार (2) शशांक सोनवाल (28) दिब्रुगढ़ असम (3) अशोक यादव (4) किरण गोगोई (35) दिब्रुगढ़, असम (5) कपिलदेव यादव (36) हजारीबाग, झारखंड (6) प्रीतम कुमार 22 बांका, बिहार (7) रामकिशोर महतो (46) मुजफ्फरपुर, बिहार (8) महेश महतो (36) मुजफ्फरपुर, बिहार (9) विनोद महतो (35) साहेबगंज झारखंड गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र नाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त बेहतर इलाज के लिए भिन्न-भिन्न जगह रेफर किया गया है। इस घटना के बाद ट्रक लेकर भाग चालक तथा खलासी ने कुछ दूर आगे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन तथा स्थानीय लोगों की मदद से शव को बस से बाहर निकाला गया। मृतक तीन व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया है। इस भीषण सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल घटना स्थल पर पहूंच कर उनके नेतृत्व में मुआवजा और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। जाम के दौरान ही सड़क में स्पीड ब्रेकर भी बनाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लगी। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा, अंचलाधिकारी सुनिता किस्कू, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी अजीत कुमार ने समझा बुझा कर जाम को हटाया। लगभग दो घंटे तक सड़क जाम के बाद स्थिति सामान्य हुई है।