जामताड़ा : जिला में कोरोना संक्रमण का रफ्तार अब कुंद पड़ने लगा है। बीते 10.12 दिनों से संक्रमण की रफ्तार में तेजी से कमी आई है। वही स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रिकवरी रेट में तेजी से वृद्धि हो रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के मात्र 10 नए मरीज मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 41 हो गई है। जिन्होंने कोरोना संक्रमण को मात देने का काम किया है। 41 मरीजों को स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें 33 होम आइसोलेशन से तथा 7 कोविड अस्पताल से और एक पारस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए है। जामताड़ा जिला में एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 184 हो गया है। देखा जाए तो बीते 10 दिनों में संक्रमण के रफ्तार में काफी कमी आई है और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। लंबे अंतराल के बाद बुधवार को एक्टिव केस की संख्या का आंकड़ा दो सौ के नीचे आया है। जिला महामारी पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार को कुल 514 सैंपल का कलेक्शन हुआ है जबकि 762 सैंपलों की जांच की गई है।