इटखोरी(चतरा)। 26 मार्च को इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज स्थित फैक्ट कंप्यूटर सेंटर के पास जनकल्याण युवा संघ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ संघ के पिंटू विश्वकर्मा, विजय दांगी द्वारा विधिवत किया गया फीता काट कर किया। समारोह में शामिल शिक्षाविदों ने कहा कि हिंदू संस्कृति में होली पर्व का एक महत्व है।, यह त्योहार आपसी सौहार्द का संदेश भी देता है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजनों से जहां आपसी सामंजस्य का वातावरण बनता है। समारोह में संजय सोनी, मुकेश प्रजापति, उदय साव, शंभू दांगी, आशीष ठाकुर, ओमप्रकाश कुशवाहा, ओमप्रकाश केशरी, विवेक दुबे, अनिल साव समेत अन्य शामिल थे।