मेदिनीनगर:आरसीआईटी कॉलेज नवाडीह कला के बगल के अष्टभुजी मंदिर एवं साईं मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्रामपुर सीओ श्री शंभू शरण विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर ईश्वर सिंह चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी,विधायक प्रतिनिधि इद्रीस हवारी,बघमनवा मुखिया रविन्द्र नाथ उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री पंकज लाल ,नगर मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरआत बाल कलाकार प्रिया शुक्ला, एवं ज्योति कुमारी ने गणेश बंदना से शुरुआत की।श्री कृष्ण भगवान के लीला एवं कृष्ण भगवान के गीतों पर कई कार्यक्रम की गयीं।एवं बाल कलाकारों के द्वारा मटका फोड़ो का आयोजन भी किया गया ।सीओ शम्भू शरण ने सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुआ कहा कि जन्माष्टमी का पावन पर्व खुशियो भरा होता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी पूरी दुनिया को प्रेम का महत्व समझाने और धर्म की स्थापना करने के लिये श्री जन्माष्टमी पूजा की जाती है। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि जन्माष्टमी पूजा लगभग 5 हजार साल पहले धरती पर जन्म लेने वाले प्रभु श्री कृष्ण जी का जन्मोत्स बड़ी ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की लीला से तो हर कोई परिचित है।श्री कृष्ण के बताये गए मार्गदर्शन पर हमें चलने की जरूरत है।मनोकामना मंदिर में हर बर्ष जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं सहित बिश्रामपुर विधानसभा सहित पूरे राज्य की अमन खुशी के लिये पूजा अर्चना भी किये।मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम, असलम बहादुर,उदेश्वर यादव , विजय राम,दामोदर यादव,एवं भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अमरेश तिवारी ,धीरन तिवारी ,किरण देवी एवं आस पास के गावों सभी श्रद्धालु ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया को मनाया।