सरायकेला। गौड़ समाज की क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के निकट श्रीकृष्ण मंदिर में इस वर्ष भी कोविड 19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सादगी के साथ पूजा अर्चना करने का सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। भक्त मंडली की बैठक में यह भी चर्चा किया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से रक्षा एवं बचाव हेतु टीकाकरण पर जन जागरूकता के साथ साथ सादगी से सोशल डिस्टेंस का मेंटेन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा अर्चना किया जाएगा।
आगामी 30 अगस्त 2021को जन्माष्टमी पूजा अर्चना किया जायेगा। पूजा का शुभारम्भ रात्रि 09 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उपरांत समाप्त हो जाएगा। दूसरे दिन प्रात 08 बजे से श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर सकेंगे तथा सन्ध्या 06 बजे आरती का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सादगी से भगवान श्रीकृष्ण जी की मूर्ति का विसर्जन स्थानीय जलाशय में किया जाएगा। इस बैठक में गौड़ समाज क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरूप सह पूजा कमेटी अध्यक्ष नीलसेन प्रधान, कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्ण कुमार प्रधान, सचिव नागेश्वर प्रधान, उप सचिव जगन्नाथ प्रधान, कोषाध्यक्ष हेमसागर प्रधान, उप कोषाध्यक्ष विष्णु प्रधान सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं भक्तजन उपस्थित रहे।