गोड्डा: अपने पदार्पण ओलम्पिक्स में कुश्ती के 59 किलोग्राम ग्रीको-रोमन के फाइनल मुकाबले में गुरुवार को रूस के पहलवान से पराजित होकर रजत पदक हासिल कर इतिहास रचते हुए देश के खेल प्रेमियों का सिर ऊंचा करने वाले रवि दहिया के सम्मान में जिला कुश्ती संघ गोड्डा द्वारा “जश्न-ए-जीत” का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्थानीय गुरुकुल डांस एकेडमी के बच्चों ने एकेडमी की निदेशक आरती सिंह के कोरियोग्राफ पर नृत्य-अभिनन्दन की खूबसूरत प्रस्तुति दी।
जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने वहां उपस्थित बच्चों के अलावा जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, सचिव सुरजीत झा, कोषाध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष अखिल झा व आशुतोष झा, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, सदस्य नीतीश आनंद एवं मुकेश कुमार के बीच मिठाइयां बांटी।
इसके बाद जिला कुश्ती संघ के उक्त पदाधिकारियों ने इंडोर स्टेडियम स्थित कुश्ती – कक्ष पहुंचकर खुशी के दीये जलाए। मनीष सिंह एवं मिथिलेश कुमार के गाये गीतों पर तिरंगा लहराकर अपनी खुशी और गर्व का इजहार किया।