गोड्डा: संताल परगना संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव ने अपना 40 वां जन्मदिन झुग्गी झोपड़ी के वाशिंदों के साथ मनाया। जिला मुख्यालय में स्थित डीआरडीए के सामने झोपड़पट्टी में रहने वाले समाज के अंतिम श्रेणी के लोगों के साथ केक काटकर एवं खाना खाकर श्री यादव ने जन्मदिन मनाया।
वंचित वर्ग, जिसको समाज सम्मान देना नहीं चाहता है, के साथ श्री यादव ने जन्मदिन मना कर एक मिसाल पेश की। राजनीतिक एवं प्रशासनिक उदासीनता के कारण गरीबी एवं बदहाली के दलदल में कराहते किसी तरह अपनी एवं पारिवारिक जिंदगी की गाड़ी को घसीटने वाले लोगों के साथ केक काटकर एवं खाना खाकर श्री यादव ने सामाजिक हाशिए पर खड़े लोगों को खुशी देने का काम किया।
मालूम हो कि डीआरडीए ऑफिस के सामने सरकारी तालाब के पिंड पर दर्जनों गरीब परिवार के लोग प्लास्टिक टांग कर वर्षों से रह रहे हैं हैं। श्री यादव ने जमीन पर बैठकर उन गरीब लोगों के साथ खुद भी भोजन किया। इस कार्यक्रम में संताल परगना संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन मंडल, केंद्रीय सचिव राजकुमार मंडल, संथाल परगना संघर्ष मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, गोड्डा प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी सिंटू कुमार, पथरगामा प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, मोर्चा के केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, जय किशोर, प्रशांत, विभीषण, यादव महासभा के जिला अध्यक्ष चुनचुन यादव, श्याम किशोर यादव आदि शामिल रहे।