कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के रापचा पंचायत निवासी पूर्व मुखिया जवाहर लाल माहली को सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति का पत्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू ने दिया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जवाहर लाल माहली कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वाह करते आ रहे हैं। इसलिए पार्टी आलाकमान ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जवाहरलाल माहली कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसकी जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू ने दी।